पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर सरिता देवी Corona पॉजिटिव

1095

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत सभी 6 हॉकी खिलाड़ियों की Corona रिपोर्ट निगेटिव

नई दिल्ली। पूर्व वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन एल. सरिता देवी और उनके पति चोंगथम थोईबा सिंह की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थोईबा सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। इसके बाद हमने Corona टेस्ट कराया। दोनों को लोकल कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। सरिता देवी 2006 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

अभी नेशनल बॉक्सिंग कैम्प पटियाला में चल रहा है। सरिता उस कैम्प का हिस्सा नहीं हैं। फिलहाल वे मणिपुर में अपने घर में ही ट्रेनिंग कर रही हैं।

लक्षण दिखाई नहीं दिए

थोइबा ने कहा, ‘‘मैं और सरिता Corona पॉजिटिव पाए गए। अब हम कोविड-19 सेंटर जाएंगे। फिलहाल, हम दोनों में कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। मैंने सभी लोगों को बता दिया है, जो भी पिछले एक हफ्ते के दौरान हमारे संपर्क में आए थे। वे अभी खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट करवाएं।’’

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह की Corona रिपोर्ट निगेटिव

इस बीच, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने सोमवार को बताया कि हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत सभी 6 हॉकी खिलाड़ियों का Corona टेस्ट निगेटिव आया है। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बेंगलुरु में 19 अगस्त से नेशनल हॉकी कैंप शुरू हो रहा है। इन 6 खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें कुछ दिनों तक अलग रखा जाएगा।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here