Fifa Awards 2021 की रेस से Cristiano Ronaldo बाहर, जानिए वजह

845
Advertisement

नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार (Fifa Awards 2021) के लिए शुक्रवार को चुने गए तीन सदस्यों में शामिल नहीं किया गया। इसमें लियोन मेसी और राबर्ट लेवानदोवस्की के साथ मुहम्मद सालेह को नामित किया गया है। मेसी इस पुरस्कार को छह बार जीत चुके हैं, जबकि लेवानदोवस्की इसके गत विजेता हैं। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 जनवरी को होगा।

Manchester United के 17 स्टार खिलाड़ी छोड़ सकते हैं टीम, जानिए वजह 

मुहम्मद सालेह दूसरी बार सूची में शामिल 

Fifa Awards 2021 की सूची में यूरोपीय चैंपियनशिप विजेता टीम इटली या चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम का कोई भी खिलाड़ी नामित नहीं है। पांच बार के विजेता Cristiano Ronaldo 2007 में फीफा पुरस्कारों के लिए पहली बार नामांकित होने के बाद से केवल दूसरी बार इस सूची में जगह बनाने में असफल रहे। वह 2010 के पुरस्कार की सूची में जगह बनाने से चूक गए थे जब मेसी ने आंद्रे इनिएस्ता और जावी को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया था। सालेह को इस सूची में 2018 के बाद दूसरी बार जगह मिली है। उन्होंने लिवरपूल के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

BCCI हेडक्वार्टर पर कोरोना का अटैक, MCA के 15 सदस्यों सहित बोर्ड के 3 कर्मचारी पॉजिटिव 

मेसी का सफर बार्सिलोना के साथ समाप्त

Cristiano Ronaldo  की टीम जुवेंटस ने सीरी ए खिताब पर से कब्जा खो दिया। वह चौथे स्थान पर रही। वह गत चैंपियन पुर्तगाल यूरो 2020 में राउंड आफ 16 से बाहर हो गया। साल 2021 में मेसी का सफर बार्सिलोना के साथ समाप्त हो गया। वह पेरिस सेंट-जर्मेन से जुड़ गए। उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कोपा अमेरिका खिताब जीतने में मदद की। उन्होंने पिछले महीने करियर में सातवीं बार बैलन डी’ओर ट्रॉफी जीती। लेवांडोव्स्की ने 2020-21 सीजन में बायर्न म्यूनिख के लिए 41 गोल और 2021 के कैलेंडर वर्ष में 43 गोल करके बुंडेसलीगा के दो रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Adelaide Internationals के सेमीफाइनल में पहुंची बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी 

पुटेलस और हर्मोसो महिलाओं की श्रेणी में नामित 

राष्ट्रीय टीम के कोचों और कप्तानों, विशेषज्ञ मीडिया और प्रशंसकों द्वारा फीफा की वेबसाइट पर मतदान के जरिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन होगा। बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस और जेनिफर हर्मोसो के साथ-साथा चेल्सी की सैम केर को महिलाओं की श्रेणी में नामित किया गया है।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here