ICC Rankings : वनडे रैकिंग में कोहली आगे बढ़े, बाबर को पीछे छोड़ा, टी20 में तिलक को झटका

110
ICC Rankings, Kohli moves up in ODI rankings, leaves Barber behind, Tilak suffers setback in T20I, latest cricket news
Advertisement

दुबई। ICC Rankings : भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में बड़ा उछाल दर्ज किया है। कोहली ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए 725 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं बाबर आजम को दो स्थान का नुकसान हुआ है और अब वे 709 अंकों के साथ सातवें नंबर पर हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (781 अंक) ODI ICC Rankings में पहले स्थान पर कायम हैं, जबकि शुभमन गिल (745 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

IPL 2026: जडेजा-सैमसन ट्रेड में फंस गया तकनीकी पेंच, अब डील होना मुश्किल!

टी-20 रैंकिंग में तिलक वर्मा फिसले 

टी-20 बल्लेबाजों की ICC Rankings में तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 761 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (779 अंक) तीसरे और इंग्लैंड के जोस बटलर (770 अंक) चौथे नंबर पर हैं।

IND vs SA: मैच से पहले पिच को लेकर तनातनी, कोच गंभीर चाहते हैं स्पिन फ्रेंडली; क्यूरेटर का इंकार

सलमान आगा ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक

पाकिस्तानी खिलाड़ियों सलमान आगा और अबरार अहमद ने वनडे ICC Rankings में अपने करियर की अब तक की सबसे ऊंची स्थिति पाई है। सलमान आगा ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे में 87 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 69 रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के दम पर वे 14 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

स्पिनर अबरार अहमद ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की — उन्होंने क्रमशः 3/53 और 4/27 के आंकड़े हासिल किए। इससे उन्हें 17 स्थान का फायदा हुआ और अब वे 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (16वें स्थान) से अब सिर्फ चार पायदान पीछे हैं।

PAK vs SL: श्रीलंका ने दी कड़ी टक्कर, लेकिन चेज नहीं हुए 300 रन; पहला वनडे पाकिस्तान के नाम

शुभमन गिल को टी-20 में फायदा 

टी-20 बल्लेबाजों की ICC Rankings में शुभमन गिल को 8 स्थान का फायदा मिला है और वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 46 और नाबाद 29 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के टिम रॉबिन्सन 18 स्थान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंचे हैं, जबकि वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल 4 स्थान की बढ़त के साथ 30वें नंबर पर हैं।

Share this…