KIYG 2025 में राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 60 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर कब्जा

101
Rajasthan historic performance in KIYG 2025, ranked third with 60 medals, Latest Sports Update
आखिरी दिन राजस्थान की कुश्ती टीम ने जीते 2 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक
Advertisement

जयपुर। KIYG 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन हो गया है। राजस्थान ने KIYG 2025 में शानदार प्रदर्शन करते इतिहास रच दिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 60 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस बार राजस्थान ने 24 स्वर्ण, 12 रजत और 24 कांस्य पदक अपने नाम किए। जबकि महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल 158 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, हरियाणा 117 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यूथ गेम्स के आखिरी दिन प्रदेश के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान की कुश्ती टीम ने 2 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीते।

KIYG 2025 : बॉक्सिंग में राजस्थान की बेटियों का जलवा, सुमन-निशा को गोल्ड, सुनील सारण ने साइक्लिंग में जीता सोना

🏅 KIYG 2025 : शीर्ष 3 राज्यों की पदक तालिका

स्थान राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 58 47 53 158
2 हरियाणा 39 27 51 117
3 राजस्थान 24 12 24 60

 

Thailand Open 2025 : उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ दूसरे दौर में हारकर बाहर

गत वर्ष से बेहतर रहा राजस्थान का प्रदर्शन

पिछले वर्ष तमिलनाडु में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स (KIYG 2025) में राजस्थान पांचवें स्थान पर रहा था, जहां उसने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य पदक सहित कुल 47 पदक जीते थे। इस बार राजस्थान ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए न केवल कुल पदकों की संख्या बढ़ाई, बल्कि स्वर्ण पदकों की संख्या को भी दोगुना कर दिया।

IPL 2025 : जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस हो सकते हैं Gujarat Titans में शामिल

साइक्लिंग में रहा राजस्थान का दबदबा

राजस्थान ने सबसे शानदार प्रदर्शन साइक्लिंग में किया, जहाँ खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक हासिल किए।

Hockey : एशिया कप हॉकी 2025 टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, एंट्री पर संशय

राजस्थान की पदक तालिका
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
साइक्लिंग 9 2 3 14
शूटिंग 3 2 2 7
एथलेटिक्स 2 2 0 4
कुश्ती 2 1 6 9
बॉक्सिंग 2 1 4 7
जूडो 2 1 1 4
योगा 2 0 1 3
फेंसिंग 1 0 1 2
वेटलिफ्टिंग 1 0 0 1
कलारिपयट्टू 0 2 1 3
बास्केटबॉल 0 1 0 1
तीरंदाजी 0 0 1 1
स्विमिंग 0 0 1 1
कबड्डी 0 0 1 1
रग्बी 0 0 1 1
कुल 24 12 24 60

इस शानदार प्रदर्शन के साथ राजस्थान ने KIYG 2025 में अपना परचम लहराते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Chess : MRG ओपन चेस टूर्नामेंट 17 मई से, स्टेट लेवल टूर्नामेंट का होगा सलेक्शन ट्रायल

KIYG 2025 : आखिरी दिन कुश्ती में जीते 2 स्वर्ण सहित 9 पदक

गुरुवार को आयोजित महिला कुश्ती टीम चैंपियनशिप में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश की महिला पहलवानों ने दमदार खेल दिखाते हुए कई पदक जीते और राज्य का मान बढ़ाया।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता

  • अश्वनी विश्नोई (65 किग्रा) – स्वर्ण

  • दक्ष शर्मा (60 किग्रा) – स्वर्ण

🥈 रजत पदक विजेता

  • पलक यादव (69 किग्रा) – रजत पदक

🥉 कांस्य पदक विजेता

  • कविता माली (57 किग्रा) – कांस्य

  • आर्यन शर्मा (71 किग्रा) – कांस्य

  • कोमल वर्मा (49 किग्रा) – कांस्य

  • कशिश गुर्जर (46 किग्रा) – कांस्य

  • विष्णु कुमार (65 किग्रा) – कांस्य

  • मनीष चौधरी (92 किग्रा) – कांस्य

Share this…